जानें इस माह का महत्व, इन बातों का रखें ध्यान



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में फाल्गुन के महीने का बहुत महत्व है। फाल्गुन मास हिंदू पंचांग का आखरी महीना होता है, इसके बाद हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है। इस महीने की पूर्णिमा फागुन नक्षत्र में पड़ने के कारण इसे फाल्गुन माह कहा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह माह फरवरी या मार्च में पड़ता है। इस वर्ष फागुन का महीना 17 फरवरी 2022, गुरुवार से शुरू होकर 18 मार्च 2022, शुक्रवार को समाप्त होगा। 

फाल्गुन माह प्राकृतिक एवं धार्मिक, दोनों ही नज़रिए से महत्वपूर्ण है। धार्मिक दृष्टि में इस माह में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शिव, भगवान विष्णु के साथ चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। फाल्गुन माह के दौरान माता सीता की भी पूजा की जाती है। इस महीने से खान पान और जीवनचर्या में जरूर बदलाव करना चाहिए। 

फरवरी 2022: इस माह में आने वाले हैं मुख्य त्यौहार और तिथियां, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

धार्मिक महत्व
यह महीना चंद्रदेव को समर्पित है, इस महीने चंद्र देव का जन्म हुआ था। चंद्रदेव को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया है। मान्यता है कि इस महीने भगवान श्री कृष्ण, श्री हरि भगवान विष्णु और चंद्रदेव की विधिवत पूजा अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति है। फाल्गुन माह के दौरान माता सीता की भी पूजा की जाती है। हिंदू वर्ष का अंतिम महीना होने के कारण अधिकतम धार्मिक उत्सव इसी महीने में होते हैं। इसी माह में देश भर में नर नारी रंगों का त्यौहार मनाते हैं। यह पर्व सारे भेदभाव को भूल कर सांस्कृतिक एकता का महत्व बताता है। संतान प्राप्ति की कामना करने वालों को इस माह में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। 

फागुन माह में किन बातों का रखें ध्यान
1. फाल्गुन महीने में शीतल या सामान्य जल से स्नान करना चाहिए।
2. कपड़े ज्यादा रंगीन और सुन्दर धारण करें, सुगंध का प्रयोग करें।
3. नियमित रूप से भगवान् कृष्ण की उपासना करें, पूजा में फूलों का खूब प्रयोग करें।
4. इस महीने में फल का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
5. इस महीने में नशीली चीजों और मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए।
 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *